ऑटो ड्राइवर हुआ अचेत, कांस्टेबल ने सीपीआर देकर बचाई जान

चंडीगढ़। शनिवार सुबह करीब 10 बजे जीरकपुर रोड से चंडीगढ़ ऑटो में सवारियां ला रहे ऑटो ड्राइवर की पॉल्ट्री फार्म चौक के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। जिसके बाद सवारियों ने बाहर निकल शोर मचाया। यहीं ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल प्रवीण यादव ने ड्राइवर को बाहर लिटाकर उसे कुछ देर कार्डियोपल्मनरी रेसेसिटेशन(सीपीआर) दिया। जिसके बाद उसे जीएमसीएच-32 भर्ती करवाया गया। कांस्टेबल प्रवीण के साथ एएसआई रंजीत सिंह और कांस्टेबल अनिल दहिया ने भी ऑटो ड्राइवर को बचाने में मदद की। हॉस्पिटल में ऑटो ड्राइवर की हालत सुधरी जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। उसकी पहचान फैदा गांव के राजू रविदास(53) के रूप में हुई है जो मूलरूप से बिहार का रहने वाला है।
विडियो देखने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/XzqVT61OpJM?si=puREwJgSIRMCQ0_A

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!