डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 15 लाख रुपये ठगे, खुद को बताया सीबीआई अफसर

चंडीगढ़। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में सेक्टर-37डी की एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर उससे 15,00,101 रुपये की ठगी का मामला आया है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित 64 वर्षीय बुजुर्ग फूड कार्पोरेशन ऑफ़ इंडिया से मैनेजर रिटायर हुई है। आरोपियों ने खुद को सीबीआई अफसर बता महिला को डराया कि 538 करोड़ रुपये के मनी लांडरिंग केस में उसका नाम आया है। इसके बाद उसे डिजिटल अरेस्ट में रख पैसे ट्रांसफर करवाए गए। वहीं जब महिला को अहसास हुआ कि वह ठगी गई तो पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता को एक युवती की कॉल आई जिसने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की कर्मी बताया। उसने कहा कि उसे मुंबई पुलिस की कॉल आई और पीड़िता के नंबर डिएक्टिवेट करने को कहा गया है। इस कॉल के बाद महिला को अंजान नंबर से कॉल आई और आरोपी ने खुद को सीबीआई अफसर बताया। वहीं उसके साथ एक महिला भी थी। इसके बाद महिला को एक एयरवेज के फाउंडर से जुड़े ईडी केस में फंसा बता डरा-धमका यह ठगी की। आरोपियों ने कहा कि उस फाउंडर की गिरफ्तारी हो गई है। उससे 274 एटीएम बरामद हुए जिसमें एक उसका है। काली कमाई का 10 प्रतिशत उनके अकाउंट में डाला गया है। वहीं कहा कि उससे सीबीआई के अलावा ईडी अफसर भी पूछताछ करेंगेे। ऐसे में मोटी रकम की ठगी कर कहा कि अगर वह सच्ची हुई तो 2 दिन में रकम वापस आ जाएगी। वहीं जब महिला ने दो दिन बाद अपनी रकम वापस मांगी तो वह रकम वापस करने के लिए और 5 लाख रुपये की डिमांड की गई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!