नाॅमिनेशन हुए पूरे, डिस्ट्रिक्ट बार के प्रेजीडेंट पोस्ट पर चौहान व टोनी में टक्कर

चंडीगढ़। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन एग्जीक्यूटिव बॉडी के 28 फरवरी को प्रस्तावित इलेक्शन काे लेकर मंगलवार नॉमिनेशन पूरे हो गए। प्रेजीडेंट पोस्ट के लिए अशोक चौहान व सुनील टोनी में टक्कर है। दोनों पहले भी प्रेजीडेंट रह चुके हैं। वाइस-प्रेजीडेंट के लिए गगनदीप गोयल, गुरदेव सिंह और संदीप गुज्जर में टक्कर है। सेक्रेटरी के लिए अमीश शर्मा और विवेक मोहन शर्मा लड़ रहे हैं। ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए सिर्फ एक पूजा दिवान का नॉमिनेशन आया है, इसलिए उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया है। ट्रेजरर के लिए 4 उम्मीदवारों में बलवंत सिंह, उज्जवल, मंदीप सिंह कलेर व सुनील कुमार पांडे मैदान में हैं। इसके अलावा लाइब्रेरी सेक्रेटरी के लिए अरूण जांगरा व दिनेश कुमार में मुकाबला है।

रिटर्निंग अफसर दविंदर सिंह ने बताया कि सुबह 9.30 से शाम 4.30 तक वोटिंग होगी। 2243 योग्य वोटर्स हैं। उसी दिन देर शाम तक नतीजे आ जाएंगे। हरियाणा में म्यूनिसिपल इलेक्शन को लेकर इस बार ईवीएम मशीने नहीं मिलेंगी। इसलिए बैलेट पेपर्स से वोटिंग होगी। 19 को स्क्रूटनी होगी और 20 तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकते हैं। बार के 10 साल से अधिक अनुभव वाले एग्जीक्यूटिव मेंबर्स और 10 साल से कम अनुभव वाले मेंबर्स की दौड़ में खड़े कुल 9 केंडीडेट्स ने नॉमिनेशन भरे थे। इन्हें भी निर्विरोध चुना गया है क्योंकि दोनों श्रेणियों में 6-6 मेंबर्स की पोस्ट है। वहीं नाॅमिनेशन कम आए थे। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में इलेक्शन को लेकर प्रचार चरम पर चल रहा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!