गोद में बच्चा था, व्यक्ति पर चाकू, गंडासी, ईंटों से हमला हुआ मगर पुलिस ने बीएनएसएस के तहत मामला निपटाया

चंडीगढ़। 1 नवंबर की रात लगभग साढ़े 9 बजे धनास की कच्ची कॉलोनी के एक व्यक्ति पर कॉलोनी के एक व्यक्ति और उसके परिवार व साथियों ने चाकू, गंडासी, ईंटों आदि से हमला किया था। शिकायतकर्ता के सिर, हाथ, गर्दन और कमर पर कई चोटें आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायतकर्ता का मेडिकल भी करवाया था मगर घटना के सप्ताह भर बाद भी सारंगपुर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पुलिस ने बीएनएस की बजाय मामले में बीएनएसएस(पहले सीआरपीसी 107/151) के तहत हल्की कार्रवाई कर निपटा दिया। थाना एसएचओ हरमिंदरजीत सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई कर एक आरोपी को एक दिन जेल में रखा गया था। दूसरे आरोपी की तलाश है। शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह ने बकायदा थाना एसएचओ को लिखित शिकायत दी थी। जानकारी के मुताबिक सुरजीत ने उसके घर हुई एक चोरी के मामले में आरोपी का नाम लिया था जिसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखे हुए था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी गोद में 3 साल का बेटा था, हमलावरों ने उसे भी थप्पड़ मारे। वहीं शिकायतकर्ता के दिव्यांग छोटे भाई रजत की भी पिटाई की। आरोपी व्यक्ति, उसके भाई व माेटा नामक शख्स समेत आरोपी के परिवार की महिलाओं ने शिकायतकर्ता की पत्नी की पिटाई की। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह1 नवंबर को बच्चे के साथ खड़े थे। इतने में बच्चा पास ही बज रहे साउंड सिस्टम की आवाज सुन भागा। वहां किसी बच्चे के बर्थ डे की पार्टी चल रही थी। शिकायतकर्ता बच्चे को दूर से पार्टी दिखाने खड़ा हो गया। कुछ दूर आरोपी, उसके परिवार की महिलाएं व अन्य साथी खड़े थे। यह लाेग शिकायतकर्ता की तरफ आए और उसे मारने लगे। उन्होंने चाकू, गंडासी, ईंटों आदि से हमला किया। जिसके बाद मौके पर आई पुलिस बुलाई थी

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!