चंडीगढ़। हाल ही में चंडीगढ़ के रहने वाले एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की शाहबाद में गाड़ी में आग लगने से उनका पूरा परिवार खत्म हो गया था। अब सेक्टर-9डी में एक क्लब के पास देर रात लगभग 1:15 बजे एक गाड़ी में आग लग गई। जानकारी मुताबिक दिल्ली नंबर की इस गाड़ी में दो कपल थे। जैसे ही काऊ ब्वॉय क्लब जाने के लिए उन्होंने गाड़ी पार्किंग में खड़ी की उसके बोनेट में आग लग गई जो जल्द ही आगे फैल गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल की गई। सेक्टर-17 फायर स्टेशन से एक फायर टेंडर पहुंचा और पांच फायरमैन आए। थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया। गाड़ी डीएलएफ कैपिटल ग्रींस, मोती नगर, नई दिल्ली के नितिन मेहता की बताई गई है। आग में 2017 मॉडल की यह ईको स्पोर्ट डीजल गाड़ी गाड़ी लगभग पूरी तरह जल गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक शॉट सर्किट के चलते यह आग लगी।




