शाकाहारी महिला को वेज की जगह नॉन-वेज फूड डिलिवर किया, मुंह में आई हड्डी; जाेमेटाे को 5 हजार रूपये हर्जाना भरने के आदेश

चंडीगढ़। पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी महिला को जोमेटो द्वारा वेज की जगह नॉन-वेज फूड डिलिवर कर दिया गया जिसका पता मुंह में हड्डी आने से लगा। मामले में कंज्यूमर कमीशन ने सेक्टर-15 पटेल मार्किट स्थित संजू चाइनीज फास्ट फूड और जोमेटो लिमिटेड को 5 हजार रूपये हर्जाना भरने को कहा है। वहीं 9 प्रतिशत ब्याज समेत शिकायतकर्ता के 154.75 रूपये वापस करने के भी आदेश जारी हुए हैं। कमीशन ने पाया कि प्रतिवादी पक्ष अपनी सेवाएं देने के दौरान लापरवाह रही और गलती से नॉन-वेज फूड डिलिवर हुआ। यह शिकायतकर्ता की मां ने खा लिया जो पूरी तरह शाकाहारी हैं। ऐसे में उनकी भावनाएं आहत हुई जिससे उन्हें काफी मानसिक प्रताड़ना हुई। अप्रैल, 2023 में सेक्टर-22 के सूर्यम ने यह शिकायत दायर की थी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक 9 अप्रैल, 2023 को उसने अपनी छोटी बेटी और मां के लिए जोमेटो के जरिए संजू चाइनीज फास्ट फूड से वेज मोमोज और वेज नूडल का आर्डर दिया था। इसके लिए 154.75 रूपये की पेमेंट की। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह और उनका पूरा परिवार शाकाहारी है और सनातन धर्म को मानते हैं। आर्डर आने पर उनकी छोटी बेटी और मां यह फूड खाने लगे। उसी दौरान उनकी मां को मुंह में हड्‌डी जैसा कुछ महसूस हुआ। उन्होंने एकदम सब थूक दिया। इसमें नॉन-वेज दिखाई दिया। 20साल से डिप्रेशन की दवा ले रही शिकायतकर्ता की मां सदमे में चली गई।

परिवार ने कभी नॉन-वेज नहीं खाया था, ऐसे में उनकी भावनाएं आहत हुई। जिसे लेकर यह केस दायर किया गया। वहीं फास्ट फूड की ओर से कहा गया कि उन्होंने वेज आर्डर ही भेजा था, हाे सकता है कि डिलिवरी ब्वॉय से दूसरा आर्डर दे दिया गया हो। वहीं पैकेजिंग पर वेज व नॉन-वेज की जानकारी होती है। दूसरी ओर, जोमेटो की ओर से किसी के पेश न होने पर इसे एक्सपार्टी कर दिया गया

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!