कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनिटी कंसर्ट की फर्जी टिकट सोशल मीडिया पर बिक रही, ईडी ने कई मोबाइल-लैपटॉप किए जब्त

चंडीगढ़। कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के दिल-ल्यूमिनाटी कंसर्ट की टिकटों की ब्लैक में सेल की जांच के सिलसिले में डायरेक्टोरेट ऑफ इनफोर्समेंट(ईडी) ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरू, जयपुर समेत चंडीगढ़ में 13 जगह सर्च ऑपरेशन चलाए हैं। ईडी के मुताबिक सर्च के दौरान आपत्तिजनक सामग्री के रूप में मोबाइल फोन, लेपटॉप, सिम कार्ड आदि बरामद हुए हैं। कहा गया है कि घपलेबाजी में इन सब का प्रयोग हुआ है। ईडी के मुताबिक टिकटें जाेमेटो, बुक माई शो और अन्य प्लेटफार्म पर हैं। हालांकि जब कंसर्ट की डिमांड काफी बढ़ गई तो अचानक टिकटों की सेल तेजी से बढ़ी। ऐसे में कई लोग टिकट पाने के लिए अन्य स्रोत ढूंढने लगे। सर्च के दौरान कई लोगों की जानकारी ईडी को पता चली है जो ऐसी टिकटें मुहैया करवा रहे थे। इनमें इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर फर्जी टिकट मुहैया करवाना शामिल है।

यह 2 कंसर्ट दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनिटी और कोल्डप्ले का म्यूजिक ऑफ द स्फेयर वर्ल्ड टूर है। इन शो के लीडिंग टिकट पार्टनर बुक माई शो और जोमेटो लाइव ने रिपोर्ट करवाई है कि उनके प्लेटफार्म पर कुछ ही मिनटों मंें टिकट बिक गई। ऐसे में टिकटों की भारी दाम मंे ब्लैक होने की आशंका जताई गई। टिकटों के अचानक तेजी से बिकने के बाद कई रिपोर्ट आई जिनमें लोगों ने उनके साथ टिकट सेल को लेकर धोखाधड़ी होने की बात कही। कई फैंस ने कहा कि उन्हें महंगे दाम पर फर्जी टिकट बेची गई। इसे लेकर देश भर में कई राज्यों में एफआईआर दर्ज की गई। बुक माई शो ने भी कई संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। एफआईआर में कहा गया है कि संदिग्ध लोग इन कंसर्ट की डिमांड को देखते हुए महंगे दाम में फर्जी टिकट बेच रहे हैं। ऐसे में ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट(पीएमएलए) के तहत जांच शुरू कर दी है। ईडी की यह जांच टिकटों की गैरकानूनी बिक्री और घपले को लेकर इस फाइनेंशियल नेटवर्क व इससे जुड़े अपराध का पता लगाना है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!