सीएम सैणी व खट्टर के रूट में गेट बंद होना सुरक्षा चूक नहीं, चंडीगढ़ पुलिस की जांच में आया सामने

चंडीगढ़। पंजाब भवन व हरियाणा निवास को जाती रोड पर गेट किन्हीं कारणों से बंद होने के चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैणी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर व उनके काफिले को 19 फरवरी की रात लगभग 11 बजे कुछ मिनट इंतजार करने के मामले में यूटी पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बताया कि यह मामला सुरक्षा चूक का नहीं था जैसा की इसे दिखाया जा रहा है। वहां काफिले में किसी के घुसने या अन्य प्रकार की आपराधिक घटना नहीं हुई थी। गेट कुछ मिनट ही बंद रहा था। हालांकि इसे खाेलने में थोड़ा सा वक्त लग गया था। वहीं कहा कि हरियाणा निवास जाने से पहले वह जिस शादी के फंक्शन में गए थे वह भी शेड्यूल्ड नहीं था। पुलिस अफसर ने बताया कि यूटी पुलिस की जांच में सुरक्षा चूक जैसी काेई बात नहीं आई है।

बता दें कि इस घटना में गेट को बाद में सुरक्षाकर्मियों द्वारा चौकीदार को ढूंढ कर गेट खुलवाया गया। जिसके बाद काफिला आगे बढ़ा था। खट्टर व सैणी संत कबीर कुटीर से हरियाणा निवास, सेक्टर-3 जा रहे थे। हरियाणा सरकार द्वारा इस मामले को यूटी पुलिस के सामने उठाया गया था। सैणी ने इस घटना को लेकर शुक्रवार मीडिया काे बताया कि वह और खट्टर सीएम निवास से हरियाणा निवास जा रहे थे। पंजाब भवन के सामने सड़क पर गेट बंद था। इसी रास्ते से आगे हरियाणा निवास बिल्डिंग का रास्ता है। गेट बंद नहीं होने चाहिए थे। उन्हें बताया गया कि पंजाब भवन में कोई मुद्दा था। सैणी ने कहा कि सड़क बंद नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह दिन और रात में काफी वीवीआईपी मूवमेंट होती है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!