इजरायली सेना ने लेबनान पर किया घातक हमला, हिज़बुल्ला प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत

तेल अवीव: शनिवार को इजरायली सेना ने लेबनान पर बड़ा हमला करते हुए हिज़बुल्ला प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार गिराया। हमले में 140 से अधिक स्थानों को निशाना बनाया गया, जिसमें नसरल्लाह की बेटी ज़ैनब नसरल्लाह की भी मौत हो गई। इजरायली हमले में लेबनान की राजधानी बेरूत के घनी आबादी वाले दहीये इलाके को खासतौर पर निशाना बनाया गया, जहां हिज़बुल्ला के मुख्यालय और हथियार डिपो स्थित थे।

इजरायल ने शनिवार को हसन नसरल्लाह की मौत की पुष्टि की। इसके अलावा इजरायली सेना ने हिज़बुल्ला के मिसाइल इकाई के कमांडर मोहम्मद अली इस्माइल और उनके डिप्टी होसैन अहमद इस्माइल को भी दक्षिणी लेबनान में मार गिराया।

इजरायली हमले में पिछले एक हफ्ते में 700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें नागरिक और हिज़बुल्ला के लड़ाके शामिल हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!