मोहाली | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सभी जरूरी मापदंड (वाइटल्स) “पूरी तरह से स्थिर” हैं। यह जानकारी मोहाली के एक निजी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक और प्रमुख ने आधिकारिक बयान में दी है।
बुधवार शाम को मान को दिल में असहज दबाव महसूस होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने आज उनके दिल से संबंधित कुछ टेस्ट किए, जिनके परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। अस्पताल के बयान के अनुसार, मान के फेफड़ों की धमनी (पल्मोनरी आर्टरी) में दबाव बढ़ने से उनके दिल पर भी दबाव पड़ा, जिससे उनके रक्तचाप में अनियमितता आ गई थी।
मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है और विशेषज्ञों की टीम उनकी सेहत की लगातार निगरानी कर रही है।




