तीसरी क्लास की बच्ची के साथ “बैड टच’ कर व्यक्ति फरार, केस दर्ज

चंडीगढ़। शहर में एक लगभग 8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना आईटी पार्क थाना क्षेत्र में घटी है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के मुताबिक आरोपी बच्ची के परिजनों का जानकार था इसलिए पीड़िता के परिजनों की गैर-मौजूदगी में घर में दाखिल हो गया। वह बच्ची को गलत ढंग से छूने लगा। जिससे बच्ची घबरा गई और अपनी मां के घर पहुंचने पर सारी घटना बताई। बच्ची की मां को आता देख आरोपी भाग गया था। जानकारी के मुताबिक बच्ची एक स्थानीय स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है।

घटना के वक्त बच्ची का पिता ड्यूटी गया हुआ था। वहीं बच्ची की मां दूध लेने गई हुई थी। परिजनों ने घटना की शिकायत आईटी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फाेरेंसिक टीम ने घर से संदिग्ध के फिंगर प्रिंट आदि लिए। आरोपी लगभग 35 वर्ष का बताया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि वह पंजाब के जीरकपुर में रहता है। वह पहले पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं पोक्सो एक्ट के तहत पुलिस केस दर्ज कर आगामी जांच में जुटी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!